फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, परिजनों ने मेरठ रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर नगला मेघा चौक पर बाइक सवार एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने इस दौरान मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक मेरठ रोड जाम रहा और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भिजवा दिया है। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि नगला मेघा शेखपुरा जागीर निवासी राजकुमार (22) अपनी रिश्तेदारी में गया था। जब वह करनाल की तरफ से अपने गांव जा रहा था तो एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण वह दूसरी साइड गिर गया और दूसरी ओर से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसों का रोड बन गया है मेरठ रोड
दुर्घटनाओं के कारण मेरठ रोड लोगों के खून से लाल हो चुका है। सैकड़ों लोगों की जान मेरठ रोड पर जा चुकी है। क्योंकि मेरठ रोड पर वाहनों की संख्या कई गुणा है लेकिन अभी तक इसे फोरलेन नहीं किया गया। इसी कारण परिजनों ने मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि प्रशासन और कितने लोगों की जान जाने का इंतजार कर रहा है। मेरठ रोड को फोर लेने करने का कार्य शुरू क्यों नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें