संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेवा श्री आश्रम में प्रांत स्तर पर संस्कृति ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 73 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिसार छात्रावास के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कक्षा आठवीं से 12वीं वर्ग में 100 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक व प्रिंस ने प्रथम स्थान, 99 प्रतिशत अंक के साथ करनाल छात्रावास के छात्र पवित्र, मनीष व मोहित ने दूसरा और 97 प्रतिशत अंक लेकर करनाल छात्रावास के अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले यह प्रतियोगिता सभी जिलों में आयोजित की गई, जिसमें 500 बच्चों ने भाग लिया। इसके बाद 73 बच्चों का प्रांत स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रावास वर्ग कक्षा छठी से आठवीं में करनाल छात्रावास से आकाश व हिसार छात्रावास से रुद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रतिमा पानीपत द्वितीय स्थान, शिवम भिवानी तृतीय, समर्थ किशोरी केंद्र, सिलाई केंद्र व कंप्यूटर केंद्र प्रथम, फरीदाबाद सिलाई केंद्र से चंचल द्वितीय, फरीदाबाद सिलाई केंद्र से नंदिनी तृतीय, करनाल उन्नत सिलाई केंद्र से तमन्ना प्रथम, बाल संस्कार केंद्र कक्षा 3 से 5 प्रथम, पानीपत संस्कार केंद्र से ज्योति द्वितीय, सिरसा संस्कार केंद्र से मोनिका तृतीय, बाल संस्कार केंद्र कक्षा 6 से 8 प्रथम, सोनीपत संस्कार केंद्र से सुषमा द्वितीय, फरीदाबाद संस्कार केंद्र से निकिता तृतीय रहे। प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के संघ चालक विभाग सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शिक्षक के तौर पर विपिन अरोड़ा, उर्मिला अरोड़ा, निर्मला, देवेंद्र रोहिल्ला, राजकुमार बहल उपस्थित रहे।