एसडीएम इंद्री तथा आधार कार्ड बनवाने के कार्य की नोडल अधिकारी हेमा शर्मा ने कहा कि आधार बनवाने से वंचित लोगों के लिए जिले में 15 जनवरी से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
इसके तहत गैस एजेंसियों में ही आधार बनाने की टीम और बैंक कर्मचारी मौजूद रहेंगे, ताकि आधार बनवाने वाले लोगों को आधार नंबर को बैंक खाते से जुड़वाने में असुविधा का सामना न करने पड़े। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड नागरिक के जरूरी दस्तावेज के लिए आवश्यक हैं।
इसके माध्यम से सरकार की योजनाओें का भी लाभ उठाया जा सकता है। सरकार द्वारा नागरिकों के लिए बिना किसी खर्चे के आधार नंबर दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गैस की एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की मांग पर यह सुविधा दी जा सकती है। इससे पहले भी जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर आधार नंबर के लिए डाटा फीड करवाने की मशीन लगाई गई थी, लेकिन वहां कम लोग पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि जिन व्यक्तियों ने अपने आधार कार्ड के लिए सेंटर पर जाकर डाटा फीड नहीं करवाया है, वे इन सेंटरों पर जाकर आधार नंबर बनवा लें। शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति आधार नंबर के स्टेटस बारे में यूआईडी के टोल फ्री नंबर 18003001947 से जानकारी हासिल कर सकता है।
नोडल अधिकारी ने ने बताया कि करनाल में लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र और कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आधार कार्ड बनवाने के लिए मशीनें रखवाई गई हैं।