फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: होली के दिन चाकू घोंपकर युवक की हत्या

Sun, 16 Mar 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। होली के दिन आरोपियों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव व सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री भगवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सैनी कॉलोनी निवासी अंकुर ने बताया कि होली पर उसके घर में दोस्त पार्टी कर रहे थे। खेड़ा छपरा निवासी देव उसके भाई जैसा है। देव अपने साथ गांव के 17 वर्षीय हिमांशु को साथ लेकर आया था। वह भी उसके घर पर पार्टी में शामिल थे। इस दौरान बलड़ी गांव के कुछ युवक आए। जिन्हें वह जानता है। उनके साथ कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इस बारे में बात करने के लिए वह आए और उन्होंने सभी को घर से बाहर बुलाया। वह सेक्टर 12 में संडे मार्केट के खुले मैदान की तरफ गए। वहां बाइक पर सवार होकर आरोपी युवक आए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया। उस युवक ने देव पर चाकू से हमला किया तो हिमांशु बचाव करने लगा।
उस युवक ने हिमांशु को भी चाकू घोंप दिया और देव को भी चाकू मारा। इसके बाद आरोपी युवक बाइक पर बैठाकर दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गए और वहां छोड़कर भाग गए। अस्पताल में डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। देव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छह बहनों का इकलौता था 
 हिमांशु 11वीं कक्षा का छात्रा था। उसकी सगी दो बहने हैं और उसके चाचा के पास चार लड़कियां हैं। इन छह बहनों को हिमांशु ही इकलौता भाई था। वह सभी बहनों से छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें