फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंडो-वेस्टर्न शॉर्ट कुर्तियों का बढ़ रहा क्रेज

Sun, 16 Mar 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
काजल पांचाल
विज्ञापन

करनाल। गर्मी का असर दिखने लगा है और फैशन ट्रेंड भी बदल गया है। युवतियों के बीच शॉर्ट कुर्तियों का क्रेज बढ़ रहा है। शहर के कर्ण बाजार में स्कूल, कॉलेज जाने वाली युवतियां कुर्तियों की खूब खरीदारी कर रही हैं। युवतियां कॉलेज और कोचिंग जाने के लिए हल्की, स्टाइलिश और आरामदायक कुर्तियों को प्राथमिकता दे रही हैं। इसके अलावा कामकाजी महिलाएं भी ऑफिस जाने के लिए इन्हीं कुर्तियों को पसंद कर रही हैं।
बाजार में कई तरह की वैरायटी उपलब्ध हैं, जिनमें प्रिंटेड, एंब्रॉयडरी, अनारकली और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल की कुर्तियां अधिक पसंद की जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार शॉर्ट कुर्तियों की मांग पहले से ज्यादा है, क्योंकि ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ गर्मी में आरामदायक भी रहती हैं। उनका कहना है कि गर्मी के इस सीजन में शॉर्ट कुर्तियों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और हर उम्र की महिलाएं इन्हें अपनी वार्डरोब में शामिल कर रही हैं।
विज्ञापन

फैशन के इस नए अंदाज को अपनाने के लिए बाजार में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी हैं। कर्ण बाजार के कपड़ा व्यापारी अजय ने बताया कि शॉर्ट कुर्तियों की बिक्री बढ़ गई है। खासकर कॉटन, रेयॉन और खादी की कुर्तियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 300 से 800 रुपये तक है और डिजाइन के हिसाब से दाम बढ़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैसे तो हर रंग की कुर्ती पसंद की जा रही है लेकिन सफेद रंग की कुर्तियां युवतियों को अधिक पसंद आ रही है क्योंकि ये गर्मियों में काफी आरामदायक और ठंडक प्रदान करती हैं। दुकानदार परमजीत ने बताया कि लड़कियों को अब लंबी कुर्तियों के बजाय शॉर्ट कुर्तियां अधिक लुभा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें