फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का होने की दवा देने वाली महिला को भेजा जेल

Sat, 18 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के घरौंडा कस्बे के वार्ड नंबर 10 से लड़का होने की शर्तिया दवा देने के आरोप में पकड़ी गई महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को वार्ड 10 में रहने वाली हरिजन मोहल्ले में एक महिला द्वारा लड़का पैदा होने की शर्तिया दवाई देने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ के निदेशक को कार्रवाई के लिए भेजी थी। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की उपनिदेशक डॉ. रेनू मलिक व लॉ एंड ऑर्डर की अधिकारी रीनू पठानिया  के नेतृत्व में टीम ने वार्ड नं. 10 के हरिजन मोहल्ले में छापा मारा और एक महिला को दबोच लिया। इसके साथ ही टीम ने महिला के क्लीनिक से विभिन्न प्रकार की बीमारियों की दवाईयां भी बरामद की थी। टीम ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया और सभी दवाइयां सील कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने सीएमओ संतलाल की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि करनाल सिविल सर्जन संतलाल की शिकायत पर पीएनडीटी एक्ट के तहत महिला शांति देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें