फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल हाईवे पर पलटा भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली, 3 घंटे लगा जाम

Sun, 02 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। नेशनल हाईवे स्थित उचानी गांव के अड्डे के पास शनिवार तड़के चंडीगढ़ से दिल्ली की लेन पर भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राॅली को सड़क से हटाया। इस बीच 3 घंटे से हाईवे की चंडीगढ़-दिल्ली लेन बंद रही। वाहनों की कतार लग गईं। हादसे के बाद हाईवे पर भूसा फैल गया था। जाम खुल जाने के बाद भी भूसा पड़ा होने के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चले।
ट्रैक्टर ट्राॅली चालक तरावड़ी से भूसा भरकर पानीपत जा रहा था। पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली का संतुलन बिगड़ गया था। जाम में फंसे सुरेश कुमार, जसमेर सिंह, जयभगवान ने बताया कि कर्ण लेक से लेकर उचानी अड्डे के बीच ऐसे हादसे होते रहते है। यहां पुलिस की तैनाती बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस की तैनाती से ही हादसों को रोका जा सकता है। डायल-112 के गुरजंट सिंह ने बताया कि ट्राॅली को हटाकर यातायात शुरू करवा दिया था।
विज्ञापन


तंग पुल पर सामान जल प्रवाहित करने के लिए रुकते हैं वाहन

छह लेन के हाईवे पर कर्ण लेक का पुल एक तरफ से महज दो लेन का ही है। पश्चिमी यमुना नहर में पूजा व अन्य सामग्री को जल प्रवाहित करने के लिए लोग यहां पर रुकते हैं। कई बार वाहन चालक अचानक ब्रेक लगा देते हैं इसलिए हादसे होते हैं। स्थानीय निवासी विवेक, सूरज और अंकुश ने बताया कि पुल पर वाहन खड़ा होने से जाम की स्थिति भी बन जाती है। ऐसा कोई दिन नहीं जब हादसा न होता हो। प्रशासन को यहां पर सख्ती करनी चाहिए।
कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने से भिड़े थे कैंटर व कार



राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कर्ण लेक के समीप आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगने पर पीछे से कैंटर और कार भिड़ गए थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बीच में फंसा कैंटर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन








कर्ण लेक के पास भिड़ी थीं पांच गाड़ियां



कर्ण लेक के पास कुछ दिन पहले आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रहीं पांच गाड़ियां भिड़ गई थीं। हादसे में दो कारें आगे और पीछे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दो लोग घायल हुए थे। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया और यातायात को सुचारू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें