करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अल सुबह ही पहुंचने लगे थे, ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा। खाटू नरेश की जय, नीले घोड़े वाली की जयघोष से मंदिर प्रांगण गुंजता रहा। श्री खाटू श्याम बाबा के स्वरूप को कोलकता से मंगवाए फूलों से पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने शृंगार किया। मंदिर परिसर को सुंदर लाइटों से सजाया गया। शनिवार शाम को आयोजित संकीर्तन में कलाकार ओपी वर्मा ने आ गया में दुनियादारी सारी बाबा छोड़ के, लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कलाकार हिमांशु सिंगला ने राधा नाम की लगवाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां और मैने मोहन को बुलाया है, वो आता ही होगा भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद