फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तेज रफ्तार ट्राॅला की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर किसान चाचा और भतीजे की मौके पर मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घरौंडा में विश्राम गृह के नजदीक तेज रफ्तार ट्राॅले की टक्कर से करनाल की तरफ आ रहे ट्रैक्टर से चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार पानीपत के बैहलोर गांव निवासी किसान जगपाल (55) और उनके भतीजे रोहताश (40) की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्राॅला आगे जा रही कार से भी टकराया। इससे कार भी पलट गई। हादसे में कार सवार पानीपत के कारोबारी गुरदीप, उनकी पत्नी और छोटा बेटा बाल-बाल बचे। आरोपी ट्राॅला चालक मौके से भाग गया।
पुलिस ने ट्राॅला, ट्रैक्टर और कार को कब्जे में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर पर सवार होकर दोनों जगपाल और रोहताश करनाल में सुपर सीडर लेने आ रहे थे। घरौंडा थाने के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि हादसा सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। दोनों लोग पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबे थे। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा करके उनको बाहर निकाला गया। पुलिस और आसपास के लोग उनको घरौंडा के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी करनाल पहुंच गए थे। रविवार की शाम को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करीब काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे के तुरंत बाद तीनों लेन पर पलटे वाहनों के खड़े होने से अन्य वाहनों की कतारें लग गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सर्विस लेन से गुजारा। क्रेन की मदद से तीनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें