फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शोरूम में चादर खरीद रही महिला के थैले से निकाला पर्स और आईफोन

Mon, 13 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कर्ण गेट बाजार में रविवार की दोपहर को हैंडलूम के शोरूम पर चादर खरीद रही सेक्टर-13 निवासी कैलाशो गुप्ता के थैले से दो महिलाओं ने पर्स और आईफोन निकाल लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद थे। नवरात्र में ही बुजुर्ग महिला ने 80 हजार रुपये में नया मोबाइल फोन खरीदा था।
वारदात की तस्वीरें दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों आरोपी महिलाएं बुजुर्ग के साथ ही हैंडलूम शोरूम में आई थी। दोनों ने दुकानदार से पूछा कि पेंट-कमीज है क्या... दुकानदार के मना करने के बाद वे बुजुर्ग महिला के पास ही खड़ी रहीं। महज पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर दोनों दुकान से बाहर निकल गईं। वारदात के बारे में करीब 20 मिनट बाद कैलाशो के चादर के भुगतान के लिए बैग चेक करने पर पता चला। पर्स और मोबाइल बैग में नहीं थे। दुकानदार ने बुजुर्ग महिला की स्थिति को देखते हुए सीसीटीवी चेक किए तो दोनों महिलाएं बैग से पर्स और आईफोन निकालती दिखीं। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि अभी शिकायत नहीं आई मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक दोनों महिलाओं को ढूंढ़ा
शोरूम के संचालक और महिला के पड़ोसी व अन्य लोगों ने करीब एक घंटे तक बाजार व बस स्टैंड परिसर में दोनों आरोपी महिलाओं को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। शोरूम संचालक हरीश ने बताया कि उन्हें शुरुआत में देखने पर यह लगा था कि दोनों महिलाएं भी बुजुर्ग के साथ ही आई हैं। क्योंकि उन्होंने साथ ही शोरूम में प्रवेश किया था। बुजुर्ग के पास ही खड़ी थीं।
विज्ञापन




चप्पल खरीदने के बाद से पीछे लगी महिलाएं

सेक्टर-13 निवासी कैलाशो गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कर्ण गेट मार्केट में हैंडलूम शोरूम पर आने से पहले फड़ी से चप्पल खरीदी थी। वहां पर उन्होंने भुगतान किया था। उन्हें शक है कि ये दोनों महिलाएं वहीं से उनके पीछे लगी थी। बुजुर्ग होने के कारण वे भीड़ से बचते हुए दिवाली की खरीदारी अभी करने पहुंची थी। पितरों के कपड़े और चादर की उन्होंने खरीदारी की थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें