घरौंडा। शहर के मुख्य बाजार में बुधवार सुबह कपिल बर्तन स्टोर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान में रखे लाखों रुपये के बर्तन जलकर खराब हो गए। वहीं तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी देरी से पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं इससे पहले ज्यादातर नुकसान हो गया था।
मुख्य बाजार में कपिल बर्तन स्टोर के मालिक कपिल गुप्ता ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन मुख्य बाजार की तंग गालियां होने के कारण फायर की गाड़ी थोड़ी देर में पहुंच पाई। इतनी देर में तो आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक कपिल गुप्ता ने बताया कि आग के कारण दुकान में रखे बर्तन जल गए। इससे उन्हें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मुख्य बाजार की गालियां बहुत तंग है, बाजार में आग जैसी घटना से फायर की गाड़ियों में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ियां मंगवाने की मांग करेंगे। ताकि आगे आने वाली ऐसी परेशानी में माैके पर राहत मिल सके।