फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला जेल में बैरक में पायजामे के नाड़े से फंदा लगाकर कैदी ने दी जान

Sat, 20 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
गुरध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला जेल में चोरी के मामले में सजा काट रहे पंजाब के संगरूर जिला के कवड़ा कोठी गांव निवासी गुरध्यान (25) ने बैरक में पायजामे के नाड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। उसने बैरक की ग्रिल से नाड़ा बांधकर फंदा बनाया था। कैदी को 29 नवंबर को कैथल जेल से करनाल जिला जेल में स्थानांतरित किया गया था।

रामनगर थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें जिला जेल की बैरक 7-ए (क्लास सी) में बंद कैदी के आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। पुलिस टीम ने जाकर देखा तो चोरी के मामले का दोषी कैदी गुरध्यान सिंह बैरक की ग्रिल से पायजामे के नाड़े का फंदा लगाकर लटका हुआ था। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कैदी के परिजन को सूचना दी गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

जिला जेल डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 3:15 बजे के बाद आत्महत्या की गई। जेल के कर्मचारियों ने शव को लटका देखा तो जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। गुरध्यान सिंह अविवाहित था। बैरक में उसका जीजा और साला भी बंद थे। जीजा और साला सो गए थे, उसके बाद ही गुरध्यान ने फंदा लगाया।
विज्ञापन


-

चोरी की 22 प्राथमिकी दर्ज
कैदी गुरध्यान के खिलाफ कैथल सहित अन्य जगहों पर चोरी की करीब 22 प्राथमिकी दर्ज थीं। अधिकतर मामले ट्रांसफॉर्मर चोरी और बिजली एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। सभी मामलों में वह दोषी करार दिया जा चुका था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी करीब तीन साल की सजा बची हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें