लोग बोले-कई बार कर चुके मना
स्थानीय निवासी रेखा, हरी और अन्यों ने कहा कि गुब्बारे फुलाने का काम करने वाले चंद्रपाल को पहले भी मना किया गया था कि इस तरह के गैस सिलेंडर का इस्तेमाल यहां न करें। लोगों ने बताया कि मकान मालिक को भी कई बार चेताया गया कि यह काम रिहायशी इलाकों में खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। गली में पीएनजी की गैस पाइपलाइन भी बिछी हुई है और अन्य वाहन भी खड़े होते हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधि भी खतरे से खाली नहीं है। यदि आग लग जाती तो क्षेत्र में काफी नुकसान हो सकता था।
अभी तक हादसे से संबंधित किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गुब्बारा फुलाने वाले चंद्रपाल ने लोगों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। पड़ोसियों ने उन्हें यहां काम न करने की भी अपील की है।
- महावीर सिंह, प्रभारी, रामनगर थाना