हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस में जारी गुटबाजी और चेहरा बनाम चेहरा की लड़ाई पर अब प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से चली आ रही “किसकी फोटो ऊपर, किसकी नीचे वाली खींचतान पर रोक लगाने के लिए उन्होंने नया अनुशासन कोड जारी किया है। इसके तहत अब से किसी भी कार्यक्रम चाहे रैली हो, सम्मेलन, यात्रा या जयंती समारोह में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग या डिजिटल सामग्री पर नेताओं की तस्वीरें एक तय क्रम में ही लगाई जाएंगी।
दस चेहरे, एक अनुशासन
जारी सर्कुलर के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस के किसी भी प्रचार सामग्री में केवल दस नेताओं की तस्वीरें होंगी। जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, बी.के. हरिप्रसाद, राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा। इसके लिए फोटो का क्रम भी तय किया गया है, ताकि कोई जिला या गुट अपनी मनमर्जी से डिजाइन न करवा सके।