फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नाइट्रोजन सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, गली में खड़ी दो कारों और तीन मकानों को पहुंचा नुकसान

Thu, 23 Oct 2025 06:55 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

मकान के बाहर रखा गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर फट गया। हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। 
विज्ञापन
धमाके के बाद गाड़ी को पहुंचा नुकसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह आठ बजे एक मकान के बाहर रखा गुब्बारे भरने के लिए इस्तेमाल होने वाला नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर फट गया। अचानक हुए हादसे से बैरक नंबर-13 मकान की चौखट और दरवाजे तक उखड़ गए। वहीं घर के बाहर गली में खड़ी दो कारों और तीन मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज से कॉलोनी में सो रहे लोग भी सहम गए और बाहर की तरफ भागे। 

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हादसे के समय मकान और गली में कोई नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने भी हंगामा किया। साथ के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में हादसे की तस्वीरें कैद हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और नुकसान का आंकलन किया। 

रामनगर थाना के प्रभारी महावीर ने बताया कि चंद्रपाल गुब्बारे का काम करता है, इसी काम में नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया जाता है। हादसे से किसी की जान या व्यक्ति का नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ियों और घरों के शीशे जरूर टूटे हैं। गुब्बारे वाले चंद्रपाल ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


रामनगर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अचानक धमाके की आवाज सुनकर जब वे घरों से बाहर निकले तो देखा कि नाइट्रोजन का सिलेंडर फट चुका था और गली में कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे। जिस घर में सिलेंडर रखा था, उसका मुख्य दरवाजा भी धमाके से उखड़कर दूर जाकर गिर गया। उन्होंने पुलिस और गुब्बारा फुलाने वाले से इस काम को क्षेत्र से बाहर कराने की मांग की है।

विज्ञापन

लोग बोले-कई बार कर चुके मना

स्थानीय निवासी रेखा, हरी और अन्यों ने कहा कि गुब्बारे फुलाने का काम करने वाले चंद्रपाल को पहले भी मना किया गया था कि इस तरह के गैस सिलेंडर का इस्तेमाल यहां न करें। लोगों ने बताया कि मकान मालिक को भी कई बार चेताया गया कि यह काम रिहायशी इलाकों में खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। गली में पीएनजी की गैस पाइपलाइन भी बिछी हुई है और अन्य वाहन भी खड़े होते हैं, ऐसे में इस तरह की गतिविधि भी खतरे से खाली नहीं है। यदि आग लग जाती तो क्षेत्र में काफी नुकसान हो सकता था।

अभी तक हादसे से संबंधित किसी की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गुब्बारा फुलाने वाले चंद्रपाल ने लोगों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। पड़ोसियों ने उन्हें यहां काम न करने की भी अपील की है। - महावीर सिंह, प्रभारी, रामनगर थाना


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें