फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-32 में करंट लगने से मजदूर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दिवाली की शाम को सेक्टर-32 में झुग्गी में लड़ी लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर राधे चौधरी (40) की मौत हो गई। चार बच्चों के पिता की अचानक मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के अनुसार, राधे बिजली की लड़ियों से अपने झुग्गी को सजा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद जब पत्नी घर लौटी तो उसने अपने पति को बेहोश पाया। आसपास के लोगों की मदद से जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह सेक्टर-32 की झुग्गी में परिवार के साथ रहता था। राधे के चार बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें