फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शॉर्ट सर्किट से सौ साल पुरानी किराने की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान राख

Mon, 16 Feb 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में करियाना की दुकान में लगी आग। सोशल मीडिया
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में स्थित मुल्तानी दी हट्टी नामक थोक की किराने की दुकान में शनिवार रात को 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और दुकानदार को सूचना दी। दमकल ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जल गया था।
दुकान मालिक दीपा ने दो से ढाई करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि उनकी यह दुकान पुश्तैनी है। करीब सौ साल से परिवार के लोग इस दुकान को चला रहे हैं। शनिवार रात को नौ बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। आसपास के लोगों के अनुसार रात को 11 बजे आग लगी। अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट इसका कारण रहा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान की बेसमेंट से लेकर ऊपर की पहली मंजिल तक चपेट में आ गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शटर बंद होने के कारण पानी की बौछार अंदर तक नहीं पहुंच पाई। स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दुकान के शटर उखाड़े और आग पर काबू पाने का काम तेज किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन




टूटी बिजली की लाइन
रात को आग बुझाते समय दुकान के शटर उखाड़ने के दौरान दुकान के सामने से गुजर रही बिजली लाइन टूट गई। पुलिस और दमकल विभाग ने तुरंत बिजली बंद करवाई। इसके बाद दोबारा से अभियान चलाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें