करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित शिविर में 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संयोजक कपिल किशोर ने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुण्य का कार्य है। हर इंसान को नियमित रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, अजय विक्रम, कमलजीत मोतिया, आशु जैन, अनिल सैनी, निर्मल सैनी, गुलशन मदान, संजीव राणा, सोनवीर, सुरेश त्यागी, गौतम त्यागी, कमल सचदेवा, नवीन मेहता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद