फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से पांच साल की बच्ची घायल

Tue, 13 Jan 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मधुबन की अशोक विहार काॅलोनी में गली में साइकिल पर खेल रही पांच साल की बच्ची प्रीत को रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बच्ची अपने नाना के घर आई हुई थी।
विज्ञापन

मधुबन की अशोक विहार काॅलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि नौ जनवरी को दोपहर को 12:30 बजे कैथल के गुलियाना गांव निवासी पांच वर्षीय उनकी नातिन प्रीत काॅलोनी में साइकिल पर खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक तेज रफ्तार से चलाते हुए गली में आया। प्रीत को टक्कर मार दी। अब प्रीत का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है। नाना रामकुमार की शिकायत पर मधुबन थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें