फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समां, 463 होनहार सम्मानित

Sat, 15 Nov 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समां, 463 होनहार सम्मानित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बाल दिवस पर शुक्रवार को जिला बाल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति से सभी को बांधे रखा। कार्यक्रम में अक्तूबर माह में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के 463 विजेताओं को सम्मानित किया गया। मेयर रेणू बाला गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं।
मेयर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों का विकास होता है और उनको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बच्चों को भी इन संस्कृत कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी ने वर्षभर होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 16 अक्तूबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, दीया-कैंडल सजावट, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, थाली सजावट, देश भक्ति समूह गायन, वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले, फन गेम, स्केचिंग ऑन दी स्पॉट, बेस्ट ड्रामेबाज, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, भाषण, थाली/कलश पूजन, फैंसी ड्रेस और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें