बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर इंद्री में जश्न
इंद्री। बिहार चुनाव में शानदार जीत के बाद इंद्री के सिंचाई विभाग विश्राम गृह में शुक्रवार को विधायक रामकुमार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि इस जीत से स्पष्ट हो गया कि जनता ने अब लालू-तेजस्वी-राहुल गांधी को नकार दिया है। मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा, चरणजीत, प्रताप सिंह, पार्षद वीना, पार्षद शशिकांता, पार्षद आदिल आदि मौजूद रहे। संवाद