फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रुकी परियोजनाओं को गति देने के लिए खाका तैयार

विज्ञापन
अंबाला छावनी में नागरिक अस्पताल के नजदीक अधूरे पड़े डाक्टर व स्टाफ के क्वार्टर। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। आचार संहिता हटने के बाद लोक निर्माण विभाग की रुकी परियोजनाओं को गति मिलेगी। विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। अधूरे पड़े विकास कार्याें का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा। इसमें कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए निविदा लगाने की तैयारी शुरू हो गई है ताकि नियमों को पूरा करने वाली एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जा सके। इसमें लखनौर साहिब के डिप्लोमा कॉलेज में बनने वाले वेटरनरी ब्लॉक और पोस्टमॉर्टम ब्लाक सहित आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का लंबित कार्य शामिल है जोकि लगभग दो वर्ष से रुका था।
इसके अलावा अंबाला-साहा हाईवे पर छावनी के नागरिक अस्पताल के नजदीक डाॅक्टर और स्टाफ क्वार्टर का भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। जबकि अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में 100 बेड की सुविधा को 200 बेड में तब्दील करने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंबाला सिटी में लड़कियों के सरकारी कॉलेज का निर्माण और लघु सचिवालय में प्रशासनिक ब्लॉक के अधूरे निर्माण सहित चार प्रमुख सड़कों के निर्माण का वर्क ऑर्डर आचार संहिता के बाद जारी कर दिया जाएगा। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं : ट्विनसिटी में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग ने तैयार की थी। इनके काम भी शुरु हुए। लेकिन धीमी गति से चल रहे कार्यों को लेकर जब विभाग ने ठेकेदार को नोटिस थमाया तो वो कोर्ट की शरण में चला गया। इसके बाद सभी काम लंबित हो गए।
अंबाला सिटी में 12 करोड़ की लागत से सरकारी कॉलेज का निर्माण, 25 करोड़ की लागत से नागरिक अस्पताल के नजदीक डाॅक्टरों और कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर, 23 करोड़ की लागत से 200 बेड का निर्माण, आठ करोड़ की लागत से लखनौर साहिब में वेटरनरी ब्लॉक का निर्माण, 27 लाख की लागत से अंबाला सिटी के लघु सचिवालय में प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण, नाै करोड़ की लागत से आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र का निर्माण, 43 करोड़ की लागत से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस और अपग्रेड करने का कार्य और 36 करोड़ की लागत से चंदपुरा गांव में शुरु किए गए होम्योपैथिक कॉलेज का निर्माण अटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें