- नए वित्त वर्ष में जिला परिषद करेगा 177 सड़कों का सुदृढ़ीकरण, अप्रैल से काम शुरू होने की उम्मीद
गगन तलवार
करनाल। जिले में सड़क मार्ग सुदृढ़ होगा। कई जगह नई सड़कें बनेंगी तो कहीं मौजूदा सड़कों की मरम्मत करके उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन के दौरान गड्ढों से निजात मिलेगी। जिला परिषद की ओर से 177 सड़कों के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई गई है।
इनमें 102 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी, वहीं 75 सड़कों का नवनिर्माण होगा। इन पर करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर बजट की मांग की है। इसी माह के अंत तक सरकार व संबंधित विभाग से बजट की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद अप्रैल माह से विभाग की ओर से कार्य शुरू करने की भी योजना है। सड़कों पर नई लेयर बिछाने के साथ ही इन पर सड़क सुरक्षा संबंधित जरूरी मानक भी पूरे किए जाएंगे। सफेद पट्टी के साथ-साथ जरूरी संकेतक और साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। जिन सड़कों की हालत सुधारने की विभाग ने योजना बनाई है, ये सड़कें 2024 में ही एचएसएएमबी से जिला परिषद को रखरखाव के लिए हस्तांतरित हुईं थी। वर्तमान में इन सड़कों की हालत खस्ता है। पूरी तरह से उखड़ी सड़कों पर रोजाना कोई न कोई वाहन चालक हादसे का शिकार होता है।
असंध विस क्षेत्र की सर्वाधिक 56 सड़कें
प्रस्ताव के अनुसार, 177 सड़कों में से सबसे ज्यादा 56 सड़कें असंध विधानसभा क्षेत्र की हैं, दूसरे नंबर पर नीलोखेड़ी और घरौड़ा की 41-41 सड़कें चिह्नित की गई हैं। इसके अलावा नीलोखेड़ी की 34 तो करनाल विधानसभा क्षेत्र की पांच ग्रामीण सड़कों का कायाकल्प होगा। करनाल की ज्यादातर सड़कें नगर निगम क्षेत्र में हैं। नवनिर्माण पर करीब 42 करोड़ और मरम्मत कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ की राशि खर्च होगी।
यहां इतनी सड़कों का होगा निर्माण
विस क्षेत्र
नवनिर्माण
वार्षिक मरम्मत
कुल
करनाल
03
02
05
असंध
26
30
56
इंद्री
23
18
41
नीलोखेड़ी
02
32
34
घरौंडा
21
20
41
इन 75 सड़कों का होगा नवनिर्माण
असंध : बाहरी से मूंड, डेरा गोबिंद गढ़ से डेरा गुरदास चौक, जुंडला से बांसा, कैथल राजमार्ग से सिंगड़ा, थल से मूंड, डेरा बलबीर सिंह से डेरा साहिब सिंह, जयसिंह पुरा से करनाल राजमार्ग, मोरमाजरा से घर्मगढ़, सालवन रोड से करनाल राजमार्ग, असंध से बधराला, बीर बस्सी से चौगामा, रत्तक से डेरा मोहर सिंह, पंघाला से राहड़ा, सालवन से हैफेड शुगर मिल, थल से खेड़सर्फली, चौचड़ा से पंघाला, रत्तक से पंघाला, दादूपुर से हेमदा, बाहरी टेह बाहरी, बिर्चपुर से जानी, बाबा लक्खी मंदिर से गोशाला रोड, पक्का खेड़ा से मंचूरी, जुंडला से हथलाना, दुपेड़ी से पधाना, आंचला से बांसा, मर्दानहेड़ी से थल तक।
- इंद्री : करनाल राजमार्ग से डेरा अमरीक सिंह, कलसोरा से नबियाबाद, लबकरी से उमरपुर रोड, रसूलपुर से जोहर माजरा, गढ़ीबीरबल से जबती छपरा, राजेपुर से उमरपुर, रैयतखाना से रामपुरा, बुढ़नपुर से हिनौरी, धन्नोखेड़ी से कलरा जागीर, छप्पर से बूटमाजरा, धन्नोखेड़ी से कलरी जागीर, कमालपुर से चूरनी, गढ़ीबीरबल रोड से इंद्रगढ़ स्कूल, रंदौली से डबकौली कलां, मनोहरपुर से नगला रोड़ान, बड़ौदा से खानपुर, धन्नोखेड़ी से घनौरा, सलारपुर से लंडौरा, जोहड़ माजरा से फैजलपुर, गढ़ीबीरबल से घाट, अब्दुलापुर से कुराली, जैनपुर से छप्पर, रामपुर से हैबतपुर तक।
- घरौंडा : रायपुर रोड़ान से बादशाहपुर, मूंडीगढ़ी से बलहेरा, घोघड़ीपुर से मूनक, मूंडीगढ़ी, हरिसिंहपुरा से गढ़ समाई, सैनी वाला मंदिर से बरसत, डिंगरमाजरा से गढ़ीमुलतान, गगसीना से कापड़ों, मलिकपुर से रायपुर जाटान रोड, शेखपुरा से शिवमंदिर, खेड़ी मूनक से गगसीना रोड, गढ़ी समाई से पूंडरी, कैमला से बरसत, कलहेड़ी से पूंडरी, मलिकपुर से पन्नोरी, पन्नोरी से डिंगरमाजरा, बजीदाजाटान से घोघड़ीपुर, डिंगरमाजरा से कैमला, गगसीना खेल स्टेडियम मार्ग, अराईपुरा रोड से पन्नौरी रोड, घोघड़पुर से खेड़ीनरू तक।
- करनाल : राज फार्म से बाजीगर डेरा, अप्रोच रोड से खेल स्टेडियम पूंडरक, काछावा से जरीफाबाद रोड तक।
- नीलोखेड़ी : संधीर से खेड़ीमान सिंह, भौला खालसा से बीर बड़ालवा तक।
नए वित्त वर्ष 2025-26 में एचएसएएमबी की ओर से हस्तांतरित हुईं 177 सड़कों के सुदृढ़ीकरण की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके प्रदेश सरकार और उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। शीघ्र बजट की राशि पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अप्रैल माह से धरातल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रदीप धीमान, एक्सईएन, जिला परिषद