कैथल। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों की तलाशी लेकर उनके सामान की भी जांच की गई। जांच में एक कैदी से मेमोरी कार्ड मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
डीएसपी हेडक्वाटर दलबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस टीम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने कैदियों की तलाशी ली और उनके सामान की भी बारीकी से जांच की गई। जांच में दुराचार के एक कैदी के सामान से मेमोरी कार्ड मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मिले हुए मेमोरी कार्ड की जांच कर रही है। करीब दो घंटे तक चले औचक निरीक्षण के दौरान अन्य किसी भी कैदी व बंदी से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
महिला वार्ड का भी निरीक्षण
पुलिस सब इंस्पेक्टर निर्मला देवी सहित 10 महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने जेल में स्थिति महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। जहां वार्ड में बंद महिला बंदियों व कैदियों से बातचीत की गई। यहां सब कुछ सामान्य मिला। महिला कैदियों ने जेल में मिल रही सभी सुविधाएं मिलने की बात कही।
पुलिस उपाधीक्षक दलबीर सिंह यादव ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से जिला जेल के औचक निरीक्षण में क्राइम से संबंधित जांच की गई। किसी भी कैदी व बंदी मादक पदार्थ व अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। एक कैदी से मेमोरी कार्ड मिला है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बारे में जांच कर रही है।