फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के हक में एसपी से मिल लगाई न्याय की गुहार

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। विवाहिता की मौत के मामले में फंसे शाहाबाद के चावल व्यापारी और उनके परिवार पर लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए करीब 100 लोगों का शिष्टमंडल सोमवार को एसपी से मिला। शाहाबाद वासी जितेंद्र जैन की पत्नी ने रविवार को मोहाली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। कुरुक्षेत्र में हुए पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ था कि विवाहिता की मौत जहरीली वस्तु के सेवन से हुई है। मृतका के भाई पंचकूला सेक्टर चार के लक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने इस मामले में दामाद, उनके बड़े भाई और मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले में दामाद के बड़े भाई को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस गिरफ्तारी और नामजद लोगों पर लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए शाहाबाद, पीपली और नगर के करीब 100 लोग पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य से मिले। मृतका के ससुर पवन जैन पिछले काफी समय से अस्वस्थ होने के कारण बेड पर हैं। अस्वस्थ पवन जैन की ओर से शिष्टमंडल ने एक लिखित अर्जी देकर एसपी से न्याय की गुहार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ झूठा मामला दर्ज न हो। पवन जैन ने एसपी को दी शिकायत में मृतका के भाई द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया। आरोपी पक्ष के बचाव में उनके परिजनों और रिश्तेदारों, पड़ोसियों के अलावा शाहाबाद ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष डा. प्रदीप गोयल, पार्षद विष्णु कपूर, पंकज सिंगला, सुरेंद्र, अमित सिंगला, हर्षवर्धन कोहली, राजकुमार केसरी, पिपली के सरपंच विरेंद्र तलवाड़, रमेश गर्ग, सुरेश गर्ग, दिलबाग, प्रदीप गर्ग, विनय गर्ग आदि पुलिस अधीक्षक से मिले और पूरे घटनाक्रम और सच्चाई से अवगत कराया।v
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें