फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का शिलान्यास 18 को

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कालेज का शिलान्यास अब 18 नवंबर को ही होगा। इसी दिन शिलान्यास स्थल पर ही सभा का आयोजन किया जाएगा। पहले कांग्रेस ने 18 नवंबर को अनाजमंडी में रैली और 19 को शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया था लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। शिलान्यास समारोह को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सभा स्थल का दौरा करने पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रो. वीरेंद्र सिंह अचानक करनाल प्रवास पर पहुंचे और अधिकारियों की टीम के साथ सभा स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल पर होने वाली जनसभा को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। पहले योजना था कि 18 नवंबर को कांग्रेस बड़ी रैली करेगी और 19 को मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे एक ही दिन का कार्यक्रम कर दिया। सभा स्थल का दौरा करने के बाद प्रो. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 650 करोड़ रुपये से बनने वाले इस मेडिकल कालेज के साथ 500 बिस्तर का अस्पताल भी बनेगा। वर्तमान सामान्य में अस्पताल को भी इसका हिस्सा बना दिया जाएगा।
864 पद स्वीकृत
प्रो. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के संचालन के लिए विभिन्न स्तर के 864 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 70 पद प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सीनियर डाक्टर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी, हास्पिटल कंसलटेंसी कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड को दी गई है जो भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित संस्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें