फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में लटके रहे ताले

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कमेटी के पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार जिले भर के प्राइवेट स्कूल संचालक सोमवार से तीन दिन के लिए स्कूल बंद कर हड़ताल पर चले गए। स्कूल संचालकों ने धारा-134 ए के विरोध में पूरी तरह से अपने स्कूल बंद रखे। कैथल में प्राइवेट स्कूल वैलफेयर एसोसिएशन की कमेटी ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया और जो भी स्कूल खुले थे, उन्हें बंद करवाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन रवि भूषण गर्ग ने बताया कि सरकार जबरदस्ती प्राइवेट स्कूलाें पर 134 ए थोपना चाहती है। सरकार इस नियम के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढ़ाना तो चाहती है, लेकिन सरकारी स्कूलों की तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों को बच्चों को खर्च देने में तैयार नहीं है। ऐसे में सरकार की नीयत प्राइवेट स्कूल संचालकों का रोजगार छीनने की है। गर्ग ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संचालक केंद्र द्वारा लागू आरटीई को स्पष्ट नियमों के साथ मानने को तैयार है तो हरियाणा सरकार प्राइवेट स्कूलों में 134 ए लागू करने का दबाव क्याें बना रही हैं। उन्होंने दावा किया कि कैथल जिले में बंद पूरी तरह से सफल रहा। गर्ग ने बताया कि पहले दिन के स्कूल बंद सफल बनाने के लिए प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबह सनातन धर्म मंदिर में एकत्रित हुए और वहां से दो टीमें बनाकर शहर के सभी स्कूलों का दौरा किया। एसोसिएशन की टीम ने ओमप्रभा जैन स्कूल, मैरीगोल्ड, राधा कृष्ण माडल स्कूूल, होली चाइल्ड, पवनार पब्लिक स्कूल, बापू गांधी, खालसा स्कूल, जाट स्कूल, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं इंदिरा गांधी महिला विद्यालय सहित सभी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि टीम के दौरे के दौरान सुबह एक स्कूल खुला हुआ पाया गया। एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप पूनिया ने बताया कि शहर के अलावा पूंडरी, राजौंद, कलायत, चीका एवं अन्य स्थानों पर भी प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से बंद रहे। उन्होंने बताया कि 30 और 31 अक्तूबर को भी प्रदेश भर के प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। 31 अक्तूबर को जिला स्तर पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हरियाणा सरकार से 134 ए को निरस्त करने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर चेयरमैन रवि भूषण गर्ग, प्रधान कुलदीप पूनिया, महामंत्री मनोज शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, लाभ सिंह लैलर, सुरेंद्र ढुल, अशोक, हिमांशु गर्ग, नरेंद्र सिंह, महीपाल कौशिक, वरूण जैन आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें