फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागनी प्रतियोगिता रद होने से भड़के विद्यार्थी

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में रत्नावली उत्सव में रागणी प्रतियोगिता को रद करने के विरोध में विद्यार्थियों ने कुल सचिव निवास के बाहर प्रदर्शन किया और रागणी कार्यक्रम को कराए जाने के लिए एक मांग पत्र कुल सचिव डा. सुरेंद्र देशवाल व चीफ वार्डन डा. सतदेव को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो नेता संदीप नैन ने किया। उन्होंने बताया कि रत्नावली की शुरुआत से ही विश्वविद्यालय में रागणी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, लेकिन इस बार इसे रद कर दिया गया है, जो सही नहीं है, क्योंकि ये विधा हमारी हरियाणवी संस्कृति का मुख्य स्तंभ रही है। इसका आयोजन नहीं करवाया जा रहा। संदीप ने बताया कि सौंपे गये मांगपत्र में इसके अतिरिक्त छात्रों पर लगाये गये प्रतिबंध के बारे में भी आवाज उठाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित छात्रों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है फिर भी छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नैन ने कहा कि केयू में वर्तमान में कई ऐसे शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके खिलाफ न्यायालय में मामले चल रहे हैं। उनके खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे सीधे-सीधे विद्यार्थियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह विद्यार्थियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन में मीनू नैन, अनिल नैन, मंपी नैन, विक्की सारसा, ब्रजेश रेढू, विक्रम, राकेश और अनेक छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव सुरेंद्र देशवाल ने विद्यार्थियों की मांग सुनते हुए कहा कि उन्होंने रत्नावली कार्यक्रम के लिए आयोजन कमेटी को सिर्फ ये निर्देश दिये थे कि सभी कार्यक्रम 7 बजे तक संपन्न हो जाने चाहिए इसलिए आयोजन कमेटी ने रागणी प्रतियोगिता को तय समय सीमा में कराने में असमर्थता जाहिर की। इस कारण ये रागणी प्रतियोगिता रत्नावली सूची से निकालनी पड़ी। उन्होंने छात्रों को फिर कभी इस कार्यक्रम को कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें