फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में आए कोरोना के 9 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जिले में नौ नये केस सामने आये। इनमें से तीन लोग अमृतधारा अस्पताल से हैं। वहीं एनडीआरआई में संक्रमण का पहला केस सामने आया है। साथ ही कोरोना से मृत सेक्टर-14 निवासी बुजुर्ग की पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 28 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा के अनुसार लगातार चौथे दिन अमृतधारा अस्पताल के तीन कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो सफाई कर्मचारी हैं, जबकि एक जनरल ड्यूटी असिस्टेंट है। ये तीनों बदरपुर, टपराना और मूनक के रहने वाले हैं। संबंधित क्षेत्रों को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा सेक्टर-13 से फिर से दो केस सामने आये हैं। इनमें से एक कैनरा बैंक में 32 वर्षीय आफिसर है और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री है। दूसरा 40 साल का व्यक्ति है, वह 17 जून को भी पाजिटिव मिला था। अब दोबारा से उसने अपना टेस्ट कराया तो पाजिटिव मिला है। सेक्टर-14 निवासी कोरोना से मृत 65 वर्षीय पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व जीएम की 60 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। सबसे अहम बात ये है कि देश के एकमात्र नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीटयूट (एनडीआरआई) स्थित एक मकान से भी कोरोना पाजिटिव युवक मिला है। युवक की उम्र 28 साल है और वह बैंगलोर में एक साफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। वहीं एक केस जलाला गांव से है, 60 वर्षीय इस महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। एक केस घरौंडा से संबंधित है। इनमें से एक केस जिले से बाहर का है, इसलिए जिले में शुक्रवार को 8 मामले अंकित किए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है, यहां से बिना लक्षण वालों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 367 हो गयी है, इसमें से 241 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को ही 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
273 लोगों की रिपोर्ट आज आएगी
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित कुल 19661 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 18953 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को 273 लोगों के सैंपल लिये गए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में दाखिल युवती की मौत, रिपोर्ट आई नेगेटिव
शुक्रवार को लीवर की बीमारी से ग्रस्त युवती की मौत हो गई। उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। हालांकि, मौत के बाद उसका सैंपल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मेडिकल कालेज प्रबंधन ने इसे सामान्य बीमारी से मौत बताया है। गौरतलब है कि महिला को लीवर की परेशानी के बाद मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया था।
जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें, पहनें मास्क : सीएमओ
सीएमओ डा. अश्वनी आहूजा ने जिलावासियों से कहा है कि वह जरूरी कार्य से ही बाहर निकलें और मास्क का प्रयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि अगर बाहर की ट्रैवल हिस्ट्री है तो जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें