फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद नवविवाहित ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शामगढ़ में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की पहचान सुमन (22) के रूप में हुई है। सुमन की शादी आठ महीने पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार सुमन और उसके पति संदीप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरवार की सुबह सुमन का पति संदीप समेत अन्य परिजन खेत में काम करने गए थे। बाद में संदीप घर आया तो सुमन फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विवाहिता के मायके वालों ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस और गणमान्य लोगों की मदद से उन्हें समझा कर शव करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। तरावड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के आधार पर सुमन के पति संदीप समेत ससुराल पक्ष के सात से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें