अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद मेयर पद के लिए 2 उम्मीदवारों के नामांकन में कमी पाई गई, जिस कारण अब कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए कुल 116 उम्मीदवारों में से 109 के नामांकन ठीक पाए गए जबकि 7 नामांकन रद्द हुए। यह जानकारी नगर निगम चुनाव के आरओ कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 8 दिसंबर को नाम वापस ले सकेंगे तथा शेष उम्मीदवारों को दोपहर बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
मेयर पद के लिए 9 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए : उन्होंने बताया कि मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से शिखा गुप्ता पत्नी गौरव गुप्ता व सरिता पत्नी अनिल कुमार रंगा का नामांकन छंटनी के दौरान रद्द हो गया है। अब मेयर पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें रेणू बाला पत्नी बृज भूषण, आशा वधवा पत्नी मनोज कुमार, कोमल चांदेल पत्नी संजय कुमार चांदेल, सुदेश पत्नी राजिंद्र कुमार, तुलसी पत्नी जोनी, बेअंत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह, शिक्षा पत्नी मोहन, रानी कांबोज पत्नी दीपक मेहरा, राधा देवी पत्नी अतीश नरवाल का नाम शामिल है।
नगर पार्षद के लिए कुल 109 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए ठीक पाए गए।
वार्ड एक : इस वार्ड से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिसमें से आकाशदीप पुत्र शमशेर सिंह का नामांकन रद्द होने के कारण अब कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सुभाष, शमशेर सिंह, विकास, नवीन कुमार, धर्मबीर, अमन कुमार, शिव कुमार, विजय कुमार, रणबीर सिंह के नाम शामिल हैं।
वार्ड 2 : यहां से कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं, जिनमें प्रवीन कुमार पुत्र सुरेश कुमार, बलविन्द्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह भिंडर पुत्र सतविंद्र सिंह के नाम शामिल हैं।
वार्ड 3 : इस वार्ड से कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें वंदना पत्नी संजय कुमार, मनजीत कौर पत्नी परमजीत लाठर, रितू पत्नी बलविन्द्र लाठर, बबली पत्नी देवेन्द्र, सुमन पत्नी कृष्ण कुमार के नाम शामिल हैं।
वार्ड 4 : कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। इनमें नीलम पत्नी सत्येंद्र सिंह, कमलेश लाठर पत्नी रोहताश लाठर, नेहा रानी पुत्री लेखराज गर्ग, सोनिया पत्नी अमित तंवर व सपना पुत्री रणसिंह के नाम शामिल हैं।
वार्ड 5 : कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें रणबीर रमन पुत्र फुलसिंह, बिजेन्द्र सैनी पुत्र हरज्ञान सिंह, जय भगवान कश्यप पुत्र हुकम सिंह, हरीश चौधरी पुत्र अमराव सिंह, रूपेन्द्र सिंह पुत्र अमराव सिंह, हरीश शर्मा पुत्र श्रवण कुमार के नाम शामिल हैं।
वार्ड 6 : यहां से कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें नीलम देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार, निशा पत्नी विनोद कुमार, बरखा देवी पत्नी गोपी कुमार, अल्का पत्नी अंकित कुमार, किरण देवी पत्नी राम कुमार, पिंकी पत्नी पवन कुमार, कशिश चौहान पत्नी रतन सिंह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड नंबर 7 : यहां से 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें जितेन्द्र शर्मा पुत्र ओम प्रकाश, विनोद गुप्ता पुत्र फूल चंद, सुदर्शन कुमार पुत्र मनोहर लाल, गौरव शर्मा पुत्र जुगल किशोर, सतनाम आजाद पुत्र जगतार सिंह, अनिल कुमार पुत्र भोजा राम के नाम शामिल हैं।
वार्ड 8 : कुल दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें मेघा भंडारी पत्नी संकल्प भंडारी, नीलम मित्तल पत्नी यशपाल मित्तल के नाम शामिल हैं।
वार्ड 9 : यहां से कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे, जिसमें से सुजाता पत्नी मनोज कुमार का नामांकन रद्द होने के कारण अब कुल चार उम्मीदवार शेष हैं, इनमें मुकेश कुमार पुत्र हंसराज अरोड़ा, सुरेन्द्र सिंह चौहान पुत्र करतार चन्द, नीना सिंह पत्नी श्यामपाल सिंह, हरीश कुमार आर्य पुत्र कंवर भान उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड नंबर 10 : कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें वीरेश कुमार जैन पुत्र राजकुमार जैन तथा वीर विक्रम कुमार पुत्र ईश्वर दास, पुरूषोत्तम गर्ग पुत्र भगत राम, राजकुमार पुत्र आत्म प्रकाश, पंकिल गोयल पुत्र रामपाल गोयल उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सभी नामांकन सभी पाए गए हैं।
वार्ड नंबर 11 : कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें रमनजीत कौर पत्नी गुरिन्द्र सिंह, प्रियंका पत्नी सौरभ, सपना रानी पत्नी गौरव, रानी काम्बोज पत्नी दीपक मेहरा, सुषमा मलिक पत्नी अजय मलिक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड नंबर 12 : कुल चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें मोनिका गर्ग पत्नी मोनिक गर्ग, गीता रानी पत्नी राजकुमार, मोनिका पत्नी सतीश कुमार, शिखा गाबा पत्नी पंकज गाबा के नाम शामिल हैं।
वार्ड 13 : इस वार्ड से 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन छंटनी के दौरान ईश्वर सिंह पुत्र चरण सिंह का नामांकन रद्द किया गया अब पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें रोहित व ईश कुमार गुलाटी, अक्षमा गुलाटी, विजय सिंगला, जोगिन्द्र कुमार साहनी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड 14 : इस वार्ड से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से विशाल पुत्र जसमेर सिंह, बंटी कुमार पुत्र सालक राम का नामांकन रद्द होने के कारण अब कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नवनीत, अमृत लाल, विनोद कुमार, अनुज, मुनीष छलेरिया, रामचंद्र, सुनील कुमार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड 15 : यहां से 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से सुमन बुट्टा का नामांकन रद्द होने के कारण अब कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अनुज जायसवाल, युद्धवीर सिंह, सोनिया पंडित, मीनाक्षी देवी, सार्थक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
वार्ड 16 : कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से प्रीति रानी पुत्री रणबीर सिंह का नामांकन रद्द होने के कारण अब कुल छ: उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें रजनी पुत्री अशोक कुमार, सोनिया, मीनाक्षी पुत्री मुल्की राम, रानी पत्नी सोनू, कविता मेहरा पत्नी दीपक तेजान, कौशल्या पत्नी जगत सिंह के नाम शामिल हैं।
वार्ड 17 : कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें सविनय कुमार, राजेश कुमार, गजे सिंह, जोगिन्द्र शर्मा, पंकज पाल, धर्मपाल, मोहन, नरेश कुमार के नाम शामिल हैं। इस वार्ड में सभी नामांकन ठीक पाए गए हैं।
वार्ड 18 : कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें हरीश कुमार, हरजीत सिंह, हरप्रीत कौर के नाम शामिल हैं।
वार्ड 19 : कुल चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें ऊषा रानी, राजकुमार पुत्र भगवान दास, नरेन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल अग्गी, महेन्द्र सिंह पुत्र सतपाल सिंह के नाम शामिल हैं।
वार्ड नंबर 20 : कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें सुखविंद्र कौर, राम सुधीर राय, गुरदयाल, सुषमा, विनोद कुमार, सतीश कुमार, राजिन्द्र कुमार, मोनू, राजू, ललित कुमार के नाम शामिल हैं।