फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप परेशानी में है या आपकों कोई परेशान कर रहा है तो दुर्गा शक्ति एप का दबाएं लाल बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीएम सिटी में महिलाएं और युवती किसी परेशानी में है या उन्हें कोई परेशान कर रहा है तो वे दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाएं, इस बटन के दबते ही जिला पुलिस पांच से दस मिनट में आपके पास पहुंच जाएगी।
बता दें सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला में 13 जुलाई दुर्गा शक्ति एप लांच किया है, ताकि महिला विरूद्ध अपराधों को रोका जा सके और मुसीबत में फंसी महिला की तुरंत सहायता की जा सके। इस एप को लेकर जिला पुलिस ने भी कमर कस ली है और दुर्गा शक्ति के नाम पर महिला सहित 70 पुलिस कर्मचारियों की एक स्पेशल टीम का गठन कर दिया है। जो 24 घंटे महिला की सुरक्षा के लिए शहर में तैनात रहेंगी। इतना ही नहीं इस टीम को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से तीन एंबुलेंस भी दी गई हैं। जो निरंतर शहर के स्कूल, कॉलेज व बाजार में गश्त करती रहेगी। स्कूल, कॉलेज और बाजार में महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। इस दौरान यदि कोई मनचला पड़ा गया तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करें दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड
दुर्गा शक्ति एप को महिलाएं और युवतियां अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर उसे नि:शुल्क डाउनलोड करें। इसके बाद एप में उन्हें अपनी जानकारी जैसे नाम, पता मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी। इसके बाद यह एप मोबाइल में इंस्टाल हो जाएगा। एप को ओपन करते ही लाल रंग का बटन आएगा। किसी परेशानी जब महिला इस लाल बटन को दबाएगी और अपनी सूचना और घटनास्थल का जीपीएस स्थान व्हाट्सएप के माध्यम से अपने जिला महिला हेल्पलाइन को पहुंचा सकती है। इस एप का एक बार पंजीकरण कराना अनिवार्य है। हेल्प लाइन नंबर 1091 पर सूचना मिलते ही पुलिस पांच से दस मिनट में घटना स्थल पर उस पीड़िता की सहायता के लिए पहुंच जाएगी।

जिले और प्रदेश से बाहर जाकर भी महिला दबा सकती है लाल बटन
यदि कोई महिला और लड़की राज्य और जिले से बाहर भी जाती है और किसी संकट में फंस जाती है तो भी वह इस एप के माध्यम से हरियाणा पुलिस को सूचित कर सकती है। हरियाणा पुलिस वहां की पुलिस को सूचना देगी ताकि उस पीड़िता की तुरंत सहायता की जा सके। इससे अलग पुलिस एप के उपयोगकर्ताओं को महिला सुरक्षा बारे संदेश और टिप्स भी भेज सकती है।
विज्ञापन



प्रदेश में दुर्गा शक्ति एप सीएम द्वारा लांच कर दी गई है। जिले में भी दुर्गा शक्ति के नाम पर 70 पुलिस कर्मचारियों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है, जिसमें महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात है और साथ ही गश्त के लिए तीन पीसीआर भी दुर्गा शक्ति के नाम से ही प्रशासन द्वारा दी गई है।-नेहा राठी, इंस्पेक्टर, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें