फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से साढ़े 8 तोले के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की करण विहार कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर दिनदहाड़े 38 हजार रुपये और साढ़े 8 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। घर का मालिक परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में रिश्तेदार के घर क्रिया पर गए हुए थे। शाम को उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर के मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके साले का देहांत हो गया था। उसकी शनिवार को क्रिया थी इसलिए उनका पूरा परिवार सुबह 9:00 बजे कुरुक्षेत्र चला गया था। जब वह शाम को 6:00 बजे वापस लौटे तो उन्होंने पड़ोस के घर से चाबी लेकर घर का मुख्य दरवाजा खोला। घर में देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था साढ़े 8 तोले सोने के गहने, 38 हजार रुपए , डॉलर व नेपाली करेंसी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने लोहे की रॉड से दरवाजे के लॉक तोड़े हुआ था। वहीं पड़ोस के एक लड़के का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे के करीब 2 लड़के के बाहर खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें