अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। घरौंडा की 21 अवैध कालोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब कॉलोनिवासियों को भी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। लगभग 14 साल के बाद शहर के लोगों को वैध कॉलोनियों का तोहफा मिला है। शहर के लोग लगभग 14 सालों से अवैध कालोनियों को वैध कराने के लिए प्रयास कर रहे थे। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कॉॅलोनियों को वैध कराने के लिए पहल की और सभी 21 कॉॅलोनियों की फाइल तैयार करवाकर विभाग को भेजी। घरौंडा में लगभग सबसे ज्यादा 21 कॉलोनियों पर मुहर लग गई थी। गत दो दिन पूर्व सरकार ने सभी कॉलोनियों को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
यह कॉलोनियां वैध होंगी
शहर की नसीब विहार कॉॅलोनी, वीर राईस मिल, रघुवीर कॉॅलोनी, टेकू कॉॅलोनी, राणा बाग कॉॅलोनी, राधा स्वामी कॉॅलोनी, अशोक नगर कॉॅलोनी, पासी कॉॅलोनी, भट्ठा कॉॅलोनी एक्सटेंशन, विग कॉॅलोनी एक्सटेंशन, आर्य नगर एक्सटेंशन, राधा स्वामी, गुरुकुल कॉॅलोनी, शिव कॉॅलोनी, दुर्गा कॉॅलोनी, आदर्श कॉॅलोनी, तेलू राम एक्सटेंशन, बालाजी कॉॅलोनी, जैल सिंह एक्सटेंशन, कर्ण विहार, रामनगर व शास्त्री कॉॅलोनी वैध होंगी।
क्या कहते हैं पार्षद व कॉलोनीवासी
नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, पार्षद जयभगवान, पंकज गुलाटी, जयनारायण, कुलदीप राणा, ओंकारदत्त शर्मा, विकास शर्मा, अनिल कुमार व अन्य पार्षदों ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को वैध कराने की मांग काफी पुरानी थी। सरकार इन्हें वैध करके एक सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध कराने में हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने पूरा सहयोग किया है।
21 अवैध कालोनियों को वैध कराने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। इन्हें वैध कर दिया गया है। सरकार ने कॉलोनिवासियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शीघ्र ही अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाएं जाएंगे।
-रविप्रकाश शर्मा सचिव, नगरपालिका घरौंडा।