फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में गंडासी, चाकू व लाठी डंडे लेकर युवकों ने तोड़ी गाड़ियां, दहशत में कॉलोनीवासी, छीपे रहे छत पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में एक बार फिर कुछ युवकों ने रात को खुल के बदमाशी की और हाथों में गंडासी, लाठी डंडे लेकर लोगों की गाड़ियों को तोड़ा। रात भर लोग अपने परिवार के साथ घर की छतों पर छीपे रहे, इतना ही नहीं इन युवकों ने तीन से चार घरों के दरवाजों को भी तोड़ने की कोशिश की। इस मामला सदर बाजार चौकी के समीप का है। अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ घरों की छतों पर चढ़ गए, कहीं ये युवक घर में न घुस जाए। डरे हुए लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर ये युवक फरार हो गए, लेकिन इन युवकों की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है, लेकिन फिर भी वह उस क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं।


गाड़ियों पर चढ़कर तोड़े शीशे, कॉलोनीवासियों में दहशत
बताया जा रहा है कि रात को पहले दो गुटो में झगड़ा हुआ, फिर एक गुट के युवक उस गली में घुस गए। उन युवकों को ढूंढने के लिए दूसरे गुट के युवकों ने हाथों में गंडासी, चाकू, लाठी-डंडे लेकर उसी गली में घुस गए और गली में जो भी वाहन उन्हें खड़ा हुआ मिला उसे तोड़ते चले गए। उन्होंने तीन से चार कारों के शीशे तोड़े तो वहीं बाइक व स्कूटी भी तोड़ी। एक घर के गेट पर डंडे बरसाए, लेकिन घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला। उस गली के सभी लोग डर गए और अपने घरों की छतों पर छिप गए, सुबह तक पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल रहा। लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं निकले।
विज्ञापन


शराब सहित नशीले पदार्थ बेचने का चलता है धंधा, इसलिए होते हैं झगड़े
सदर बाजार क्षेत्र में शराब और नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा जोरों पर चलता है। इस बारे में पुलिस को भी सारी खबर है, लेकिन फिर भी पुलिस इन अवैध धंधा करने वाले आरोपियों को पकड़ नहीं पाती। यही कारण है कि गुटबाजी में यहां अक्सर झगड़े होते रहते हैं, जिसका खामियाजा दूसरे लोगों को उठाना पड़ता है। इन लोगों के घरों में अवैध हथियार भी हैं। इसलिए पुलिस ने सर्च अभियान भी चला।
विज्ञापन


एसपी ने लिया संज्ञान, चला अभियान
सदर बाजार में हुई तोड़फोड़ के बारे में जब एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को पता चला तो उन्होंने सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र को निर्देश दिए कि वह शाम को सदर बाजार के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए और अवैध धंधा करने वाले को पकड़े और घरों में भी चेकिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें