फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, शाम में हुई बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी हुई तो पारा पांच डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे ठिठुरन भी बढ़ गई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी तीन दिन तक बारिश की संभावना है। साथ ही घनी धुंध का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को करनाल का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तामपान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 100 और दोपहर बाद 57 फीसदी रहा। इसी प्रकार हवा की गति 2.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस बारे में केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला ने कहा कि आगामी 4 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। जोकि पहाड़ी क्षेत्रों में असर दिखाएगा। प्रदेश में मैदानी इलाकों में पांच से सात फरवरी तक इसका असर देखने को मिल सकता है और कहीं कहीं बरसात हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें