फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और बैंक कॉलेक्शन एजेंट के मकान का ताला तोड़कर 1

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी और बैंक कलेक्शन एजेंट के मकान का ताला तोड़कर 18 लाख की नकदी और 19 तोला सोना चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
जिले के असंध कस्बे में एक साथ दो घरों के ताले तोड़कर चोर करीब 18 लाख रुपये की नकदी और 19 तोले सोने के गहने ले गए। जहां चोरों ने 30 दिसंबर देर शाम को वार्ड 14 के एक व्यापारी के मकान को निशाना बनाकर करीब 13 तोले सोने के जेवर और 42 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं उसी रात एक बैंक कलेक्शन एजेंट के वार्ड नंबर तीन स्थित घर से ताले तोड़कर करीब 18 लाख रुपये की नकदी सहित छह तोले सोने के जेवर चोरी करके फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों ने दोनों वारदातों को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों घरों में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम सहित दोनों जगह पहुंचकर मौका मुआयना किया।
वार्ड 14 निवासी सुखपाल उर्फ सोनी गाबा ने बताया कि वह 30 दिसंबर को शाम छह बजे बाजार में नए साल के लिए खरीददारी करने के लिए गए थे। रात को साढ़े आठ बजे आकर देखा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा था। जब चेक किया तो अलमारी के लॉकर में रखे हुए 13 तोले सोने के गहने और 42 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी असंध में मोबाइल की दुकानों सहित अन्य कई दुकानों में चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


बेटी का इलाज कराने मोहाली गया परिवार
30 दिसंबर की रात करीब दो बजे असंध के वार्ड 3 पीपल चौक स्थित बैंक कलेक्शन का काम करने वाले एजेंट अशोक बहड़ी के मकान का ताला तोड़कर चोर 18 लाख रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। मकान मालिक अशोक बहड़ी के बेटे शुभम ने बताया कि उसकी बहन काफी बीमार है। परिवार के सभी सदस्य बहन के इलाज के लिए मोहाली गए हुए थे। रविवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने फोन करके मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब आकर देखा तो उनके मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं अंदर कमरों और अलमारी के ताले तोड़े हुए थे। चोरों ने अलमारी के लॉकर में रखे हुए 18 लाख रुपये और गहने चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात के साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच कर रही है।


सीसीटीवी में कैद हुए चोर, सवा 2 बजे की एंट्री 4 बजे निकले
बैंक कलेक्शन एजेंट के घर में चोरों ने करीब रात को सवा दो बजे प्रवेश किया और करीब 4 बजे चोरी करके घर से बाहर निकले। यह घटना सामने के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार शनिवार रात सवा 2 बजे चोरों ने एजेंट के मकान में प्रवेश किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

बेटी की शादी के लिए रखे थे पैसे
अशोक बहड़ी ने बताया कि उसकी अलमारी में 10 लाख रुपये बैंक और डाकघर की कलेक्शन के रखे हुए थे। जबकि करीब आठ लाख रुपये उसने बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे। उसकी बेटी की चार फरवरी को शादी है। अब बेटी बीमार होने के कारण पूरा परिवार मोहाली में गया हुआ है। एजेंट के बेटे शुभम ने बताया कि उनके घर किराए पर बैंक का एक कर्मचारी रहता था। वहीं करीब एक सप्ताह बैंक कर्मचारी का भतीजा भी उनके घर रहकर गया था। जबकि शनिवार को बैंक कर्मचारी भी अपने घर चला गया है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर में सुखपाल गाबा और अशोक बहड़ी के घर लाखों रुपये की चोरी होने की शिकायत मिली है। दोनों घटनास्थलों का टीम के साथ मुआयना किया है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
-वीरेंद्र वशिष्ठ, एसएचओ, थाना असंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें