फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के 588 पौधों को किया नष्ट, किसान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव फाजिलपुर में वन विभाग की 32 कनाल तीन मरले भूमि में से करीब ढाई एकड़ भूमि को किसान द्वारा जोत दिया गया है। जिससे वन विभाग द्वारा लगाए गए 588 पौधे नष्ट हो गए हैं। वन विभाग की ओर से आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
2017 में वन विभाग की ओर से गांव फाजिलपुर में करीब 32 कनाल तीन मरले भूमि को कब्जामुक्त करवा पेड़ लगाए गए थे। लेकिन 12 फरवरी को किसान विजय कुमार ने ढाई एकड़ भूमि में लगे करीब 588 पौधों को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया है। थाना प्रबंधक सतपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से शिकायत दी गई थी। आरोपी किसान ने वन विभाग द्वारा लगाए गए जामुन के पौधे नष्ट कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति पौधा 1200 रुपये लगेगा जुर्माना
वन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति दिन में वन विभाग के किसी पौधे को नष्ट करता है तो उस पर 600 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। यदि यही कार्रवाई रात के समय की जाए तो उस पर जुर्माने की राशि 1200 रुपये हो जाती है। आरोपी किसान ने रात के समय पौधे नष्ट किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें