अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने कर्ण पार्क में सभा कर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। महासंघ से जुड़े प्रदेशभर के कर्मचारियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन शहीदों के परिवारों को देने का ऐलान भी किया है। इससे शहीदों के परिवारों को करोड़ों रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
मीटिंग की अध्यक्षता बलजीत शर्मा ने की व संचालन राकेश गौतम ने किया। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव राकेश गौतम ने कहा कि संघ आतंकियों द्वारा किए गए हमले की घोर निंदा करता है। दोषियों के खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को इन शहीदों के लिए सरकार से मांग की कि उनके लिए ऐसा नियम बनाया जाए, ताकि हर कर्मचारी और नागरिक उनकी मदद कर सके। राज्य कार्यालय सचिव राजकुमार व जिला आडिटर राजकुमार चौधरी ने शहीदों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर बलबीर शर्मा, उपेंद्र यादव, कर्ण सिंह, खुशी राय, सुरेंद्र बराड़, पवन शर्मा, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अरिंदर जीत सिंह, संजय, माईचंद, रमेश कुमार, हरिचंद, राजकुमार कोहली, जगपाल, शिव कुमार, कर्मबीर, सुभाष, राजबीर प्रजापत, राजेंद्र, विजेंद्र राणा, देवेंद्र शर्मा, सुरेश, उमेद मलिक, संदीप मलिक, गुलाब, सुनील राणा, दीपक, प्रेम कुमार, जयभगवान व सचिंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
मजदूर यूनियन का प्रदर्शन आज, तैयारियों की समीक्षा
करनाल। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व मनरेगा कामगार यूनियन की जिला प्रधान शीशपाल सिंह व सीटू जिला सचिव जगपाल की अध्यक्षता में असंध के जयंसिहपुरा गांव में हुई। 20 फरवरी को होने वाले जिला स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग में चर्चा की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगमाल सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष मनेगा मजदूरों की मजदूरी में केवल चार रुपये की बढ़ोतरी से मजदूरों में निराशा है। मनरेगा मेट मजदूरों जोकि कुशल मजदूर हैं, उसको अकुशल मजदूरों के बराबर मजदूरी दी जा रही है।
उन्होंने मांग की कि 200 दिन काम तथा 600 रुपये दैनिक मजदूरी दी जाए। मनरेगा मेट की स्थायी नियुक्ति की जाए। जरूरतमंद गरीब लोगों के पीले कार्ड बनाए जाएं। पात्र परिवारों को जनकल्याण योजनाओं का लाभ मिले इसको लेकर 20 फरवरी को प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर रलदू राम, मियां सिंह, कृष्ण कुमार, गुलाब सिंह, बलविंद्र सिंह, विक्की कुमार, राजेश कुमार, सतनाम सिंह, सतबीर सिंह, रामफल, बलबीर सिंह, राकेश, सूबे सिंह, श्याम सिंह व बिमला देवी मौजूद रहे।