फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

450 पुलिस कर्मी होंगे सुरक्षा में तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एनडीआरआई के खेल मैदान में 73वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज झंडा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में इस गणतंत्र दिवस समारोह में करीब 450 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी तैनात होंगे। समारोह स्थल पर मंच के आसपास भी सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिले में आठ जगहों पर नाके भी लगाए जाएंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले मंगलवार को पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट रहा। कई पुलिस थानों में तो अधिकारियों में अपना रिकॉर्ड पूरा किया, वहीं साफ-सफाई भी कराई। यही हाल कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल में रहा ताकि गृहमंत्री अचानक किसी पुलिस थाना व मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण न कर लें। हालांकि गृहमंत्री देर शाम को ही शहर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा, इंद्री, असंध में रहेगी एक-एक रिजर्व
इसके अलावा घरौंडा, इंद्री व असंध में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यहां पर पुलिस की एक-एक रिजर्व तैनात रहेगी। जिसमें 25 के करीब पुलिस कर्मी शामिल हैं। इससे अलग संबंधित थाना पुलिस वहीं पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें