फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लिए रोड माडल बना अंत्योदय केंद्र : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नागरिकों को समयबद्ध और बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने की विशेषताओं के चलते करनाल का अंत्योदय केंद्र प्रदेश का रोल मॉडल बन गया है। सरकार का प्रयास है कि इसी केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। यह खुलासा डीसी डा. आदित्य दहिया ने गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला अधिकारियों की मासिक बैठक में विकासात्मक गतिविधियों की समीक्षा के दौरान किया। बैठक में 20 सूत्रीय कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते लक्ष्यों को पूरा करें। डीसी ने बताया कि करनाल स्थित अंत्योदय केंद्र में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑनलाईन सुविधाएं, कर्मचारियों की उपलब्धता व दिव्यांगजनों के बैठने व जलपान की सुविधा उपलब्ध है। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आई शिकायतों को गंभीरता से लें। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव, एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, एसडीएम घरौंडा मो. इमरान रजा, इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अंत्योदय केंद्र में जानकारी के लिए पहुंचे 4637
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय केंद्र में अब तक 4637 नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आ चुके हैं। इनमें 2489 पेंशन विभाग, 1125 महिला एवं बाल विकास विभाग, 1011 कल्याण विभाग व 12 श्रम विभाग से संबंधी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। बैठक में महिला एवं बाल विकास की जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है जिसके फलस्वरूप अक्तूबर माह का लिंगानुपात एक हजार लड़कों की तुलना में 919 तक पहुंच गया है और इसमें निरंतर सुधार हो रहा है। गडीसी ने मिड-डे-मील को लेकर डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिए कि वे स्कूलों में इसकी क्वालिटी चैक करें, इसके साथ ही संबंधित एसडीएम को भी कहा कि वे भी स्कूलों में जाएं।
विज्ञापन


धूल उड़ने पर जारी करें नोटिस
बैठक में डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ को निर्देश दिए कि वे सरकार की ओर से जारी ग्रेडिड रिस्पोंस एक्शन प्लान (जीआरएपी) की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं, ताकि वायु में गुणवत्ता बनी रहे। डीसी ने आरओ से कहा कि वे शहर के ज्वैल्स होटल के समीप मिट्टी खुदाई को लेकर उड़ ही धूल को लेकर नेशनल हाईवे के कार्यकारी अभियंता को एक्ट की अवहेलना में नोटिस जारी करें।
विज्ञापन


आयुष्मान के तहत 6 हजार गोल्डन कार्ड बने
बैठक में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के जिला आईटी प्रबंधक ने बताया कि अब तक इस योजना के तहत 6000 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं व 202 लाभार्थी इसका लाभ उठा चुके हैं और 149 व्यक्तियों के क्लेम क्लीयर हो चुके हैं। आईटीआई के प्राचार्य ने बैठक में बताया कि अप्रैंटशिप के तहत 1510 पोस्टों के फलस्वरूप 1409 पोस्टों पर नियुक्ति हो चुकी है, केवल 10 कार्यालय ही बचे हैं। इस पर डीसी ने संबंधित कार्यालय के अधिकारियों को कहा कि अपने विभाग को उन्हें पोर्टल पर अपलोड करने में दिक्कत आती है तोू आईटीआई के प्राचार्य से बातचीत कर उसका समाधान कर लें। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सरकारी कार्यालय में नियमानुसार अप्रेंटिश रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें