सितंबर माह में शुरू होगा एमबीबीएस का पहला बैच, 100 सीटों पर होगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में इस बार एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला होगा। अगस्त-सितंबर माह में पहला बैच शुरू होगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से परमिशन मिल चुकी है। नीट परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद केंद्रीय संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसलिंग चल रही है। केंद्रीय संस्थानों में दाखिला होने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के लिए कांउसलिंग शुरू की जाएगी, जोकि जुुलाई माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग होने के बाद अगस्त माह में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर माह में एमबीबीएस की कक्षांए लगनी लगेंगी। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज फिलहाल पंडित भगवत दयाल शर्मा मेडिकल यूनिवर्सिटी रोहतक के अंतर्गत आता है। इसलिए रोहतक में ही काउंसलिंग की प्रक्रिया की जाएगी। मेडिकल कॉलेज की ओर से भी नए शैक्षणिक सत्र को लेकर पूरी तैयारियों की जा रही है। एजुकेशन ब्लॉक में सेंट्रल लाइब्रेरी तैयार हो चुकी है, जिसमें विभिन्न प्रोफेसरों की रिसर्च रहेंगी। इससे अलग 25 कंप्यूटरों की भी एक लाइब्रेरी तैयार की गई है, जिसमें 25 विद्यार्थी एक साथ बैठकर तैयारी कर सकते हैं। एमबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लाइब्रेरी, एनोटामी, फिजियोलॉजी व बायोकेमेस्ट्री डिपार्टमेंट तैयार हो चुके हैं। पहले साल विद्यार्थियों को एनोटमी, फिजीयालॉजी व बायोकेमेस्ट्री विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 85 सीटों पर प्रदेश के विद्यार्थियों का दाखिला होगा।
---------------------
बॉक्स
अन्य कॉलेजों से ज्यादा मिलेंगी सुविधाएं, एम्स की तर्ज पर बना होस्टल
कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के रहने के लिए एम्स के हॉस्टल के तर्ज पर डिजाइन तैयार किया है। विद्यार्थियों को हॉस्टल में अन्य मेडिकल कॉलेजों की तुलना में ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। हॉस्टल में रहने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को अलग से रूम मिलेगा, जिसमें अलमारी, बैड व शौचालय अटैच होगा। ताकि विद्यार्थी एक दूसरे से डिस्टर्ब न हों। कॉलेज के विद्यार्थियों को कैंपस में फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रबंधन ने एयरटेल लाइन को लीज पर लिया है। वहीं पूरा कैंप पूरी तरह से वातानुकूलित है। विद्यार्थियों को किसी भी मौसम में पढ़ाई में कोई पेरशानी नहीं होगी।
----------------------------
बॉक्स
82 डॉक्टर दे रहें सेवाएं
मेडिकल कॉलेज में फिलहाल अलग-अलग डिपार्टमैंट में 82 डॉक्टर ओपीडी ब्लॉक में सेवाएं दे रहें हैं। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, एसिसटेंट प्रोफेसर शामिल हैं। पिछले दिनों 45 डॉक्टरों की लिस्ट विभाग को भेज दी गई थी, जिनमें से 6 डॉक्टर ज्वाइन कर चुकें है। जबकि 39 की ज्वाइनिंग बाकि है। मेडिकल कॉलेज द्वारा दोबारा फिर 39 डॉक्टरों और अन्य पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, ताकि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स की कोई कमी न रहे।
-------------------------
वर्जन
एमबीबीएस की 100 सीटों पर पहली बार दाखिले किए जाएंगे। फिलहाल केंद्रीय संस्थानों की काउंसलिंग चल रही है। इसके बाद प्रदेश के कॉलेजों के लिए काउंसलिंग होगी। जुलाई के अंत तक काउंसलिंग शुरू होगी और अगस्त में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद सितंबर में कक्षाएं शुरू होंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कॉलेज की शुरूआत के लिए पूरी तरह से तैयार है। -डॉ. सुरेंद्र कश्यप, निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल।