फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिना नंबर प्लेट की काले शीशों वाली 4 गाड़ियों को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोर्ट परिसर के आसपास संदिग्ध हालात में घूम रही चार काले रंग की, काले शीशों वाली कारों को पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। गाड़ियों में सवार 12 युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के नजदीक रोककर जब पुलिस ने यहां घूमने का कारण पूछा तो कार सवार युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दो गाड़ियों पर तो नंबर प्लेट भी नहीं थी। दो पर अस्थायी नंबर था।

सिविल लाइन थान प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि प्राथमिक से पूछताछ में सामने आया है कि कार सवार दो युवकों पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। ये सभी शुक्रवार को अदालत परिसर में जेल से पेशी पर आए एक आरोपी के मुकदमे के संदर्भ में आए थे। अभी पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर एक संवेदनशील क्षेत्र है। विशेष रूप से काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों पर पुलिस की नजर रहती है। विदित हो कि दो माह पहले कोर्ट परिसर की पार्किंग में दिनदहाड़े गोलियां चली थीं। इसके बाद से पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें