नीलोखेड़ी। पोल्ट्री एरिया स्थित बाबा बडभाग सिंह कॉलोनी के साथ अवैध कॉलोनी में काटे गए भूखंड में नगर पालिका की ओर से बुलडोजर चलाया गया। नकरीब ढाई एकड़ में काटे गए प्लाटों के रास्तों को नष्ट कर दिया गया। नपा सचिव राहुल सैनी ने बताया कि अवैध कॉलोनी कटने की सूचना मिलने के बाद जमीन मालिक को नोटिस देकर अवैध कॉलोनी का न विकसित करने का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों को किसी भी सूरत में विकसित नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर नपा कनिष्ठ अभियंता दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद