फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए चयनित कैंडिडेट को बुलाया मधुबन, अकादमी में नहीं था कोई मैसेज तो इंतजार के बाद वापस लौटे कैं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। ग्रुप डी की भर्ती में चयनित प्रदेशभर के कैंडीडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दिनभर भटकते हुए। सुबह के समय ही बारिश में विभिन्न जिलों से चयनित कैंडीडेट मधुबन पुलिस आकदमी के गेट पर एकत्रित हो गए, लेकिन इन कैंडीडेट के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन को लेकर आकदमी में किसी प्रकार का कोई मैसेज नहीं था। इस कारण दिनभर प्रदेशभर से आए कैंडीडेट इंतजार करते रहे और दोपहर बाद घर वापस लौट गए। कैंडीडेट ने बताया कि उनके पास रात को मोबाइल पर मैसेज आया था कि वह अपने दस्तावेज लेकर मधुबन पुलिस अकादमी में साढ़े आठ बजे पहुंच जाएं, लेकिन यहां पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि इस बारे में उनके पास कोई मैसेज नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड और मुधबन पुलिस अकादमी के बीच तालमेल न होने का खामियाजा इन कैंडीडेट को उठाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर शहर के नये बस स्टैंड पर भी चयनित कैंडीडेट की लाइन लगी रही महंगी-महंगी कारों से उतरकर चपरासी सहित अन्य पदों पर ज्वाइनिंग के लिए इन कैंडीडेट ने अपने दस्तावेज वेरिफिकेशन कराए। जिनमें से कुछ के हुए और कुछ रहे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें