फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर बेलदार, जेई व एसडीओ सस्पेंड व एक्सईएन के खिलाफ जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को इंद्री क्षेत्र के गांव शेखपुरा खादर के पास एमएलएल नहर में आई दरार से हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एसडीओ रविंद्र कुमार, जेई वेदपाल और बेलदार कर्मवीर को मौके पर सस्पेंड करने के लिए चीफ इंजीनियर को निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्यकारी अभियंता के विरुद्ध भी जांच के निर्देश दिए हैं। ओएसडी ने कहा कि प्रशासन द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए स्पेशल गिरदावरी की जाएगी।
ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इस घटना के मामले में सरकार पूरी तरह से गंभीर है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा, उच्चाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में नहर में कटाव की घटना पुन: न दोहराई जाए और आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके इसका स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के पटवारी और ग्राम सचिवों की भी ड्यूटी लाई जाए, ताकि समय पर सूचना मिलती रहे। ओएसडी ने ग्रामीणों की बात सुनी और उन्हें भरोसा और विश्वास दिलाया कि सरकार और प्रशासन पूरी सजगता के साथ आप लोगों के साथ है। इस क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा सरकार में मंत्री कर्णदेव कांबोज घटना की सूचना मिलते ही गांव में पहुंच गए थे और निरंतर इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


कटाव को पाटने में जुटा विभाग
ओएसडी को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर में आई दरार को पाटने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स मौके पर तैनात है। मिट्टी से भरे डंपर और जेसीबी दरार को पाटने के अपने कार्य में जुटी हुई है। इसके लिए 3 पोपलिन मशीन, 6 जेसीबी, 6 ट्रैक्टर-ट्राली, 10 डंपर के अतिरिक्त 520 की संख्या में लेबर लगाई गई। हालांकि, अभी तक कट पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया है, विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल में स्थापित किया राहत कैंप
जैनपुर गांव के स्कूल और ग्राम सचिवालय में राहत कैंप स्थापित किया गया है, जो एसडीएम इंद्री की देखरेख में चल रहा है। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयां व खाने का प्रबंध भी किया गया है। गांव में आने-जाने के सभी रास्ते खुल गए हैं। पशुओं का टीकाकरण व गांव में फॉगिंग का कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि नहर का पानी गांव हिनौरी, शेखपुरा, धानोखेड़ी, छापर, छपरियों, बुढ़नपुर खालसा व भौजी आदि गांव के खेतों तक पहुंच गया था, आबादी देह में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस अवसर पर इंद्री के एसडीएम सुमित सिहाग, सिंचाई विभाग के मुख्य कार्यकारी अभियंता एमएल राणा, अधीक्षक अभियंता राजेश टांक, कार्यकारी अभियंता मनीष शर्मा, इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज और भाजपा नेता रणबीर गोयत, कवलजीत मढ़ान, धर्मपाल शांडिल्य, मेहर सिंह कलामपुरा, कर्म सिंह सैनी, राकेश कलरा, भल्ला सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें