21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम
के लिए सेक्टर 32-33 के ग्राउंड में 4 लाख रुपये की लागत से सीमेंटिड
स्टेज का निर्माण कर दिया गया है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए 16 हिस्सों
में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए हर
पार्किंग एंट्रेस पर एक मेटल डिटेक्टर लगाया जाएगा।
30 हजार लोगों के इस
कार्यक्रम में पहुंचने की कारण हर पार्किंग स्थल को अलग-अलग रंग में
विभाजित किया गया है, ताकि वाहन पार्किंग के बाद निकलने में कोई दिक्कत न
आए। करीब 4 लाख्र रुपये की लागत से बनी स्पेशल स्टेज की खासियत यह है
कि यह मैदान से करीब साढ़े 7 फुट ऊंची हैं और इससे पूरे 11 एकड़ के मैदान
को देखा जा सकेगा। इसी स्टेज पर सीएम मनोहर लाल विराजमान होंगे। आचार्य बाल
कृष्ण भी इसी स्टेज पर होंगे। इस स्टेज को 15 कर्मचारियों ने एक सप्ताह
में तैयार किया है। स्टेज के दोनों ओर 12-13 सीड़ियां बनाई गई है। स्टेज के
बिल्कुल सामने वीआईपी जोन बनाया गया है। इसके बाद विद्यार्थियों के बैठने
की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी स्कूली विद्या