सदर थाना पुलिस ने हरियाणा टूरिज्म के एक होटल पर छापामारी कर चार
लड़कियों को बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति
को काबू किया है।
फिलहाल पुलिस कोई खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस का कहना
है कि अभी मामले की तफ्तीश की जा रही है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि
एक लड़की के फोन पर पुलिस ने छापा मारा है।
लड़की ने शिकायत की थी कि उसे
कर्ण लेक के कमरे में बंद कर लिया गया है। सदर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने
बताया कि शुक्रवार शाम को पुलिस के पास एक लड़की का फोन आया कि उसे होटल के
एक कमरे में बंधक बना रखा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापामारी
की। पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो चार लड़कियां मिलीं, पुलिस ने चारों को
बरामद कर लिया, साथ ही होटल के मैनेजर समेत एक अन्य व्यक्ति को काबू कर
लिया। पुलिस सभी को साथ लेकर थाने ले गई। थाना प्रभारी अजायब सिंह का कहना
है कि पूछताछ जारी है।