फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में आढ़ती से दिनदहाड़े साढ़े 3 लाख रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में वीरवार को दिनदहाड़े आढ़ती से साढ़े तीन लाख की लूट हो गई। कुछ आढ़तियों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे चकमा देकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल वह मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। करनाल की सब्जी मंडी से आढ़ती अनिल तरावड़ी पेमेंट लेने के लिए आए थे। उन्होंने कई आढ़तियों से अपनी पेमेंट जमा की, जो करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। ये रुपये उन्होंने थैले में रखे थे। जब वह अपनी कार के पास पहुंचे तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पर आए और रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ आढ़तियों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश सबको चकमा देकर निकल गए। सूचना पर पुलिस की टीम तरावड़ी सब्जी मंडी में पहुंची ओर पूछताछ की। उसे उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना का कोई सुराग जरूर मिलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदमाशों ने मुंह पर लगाए थे मास्क
आढ़ती अनिल निवासी करनाल ने बताया कि वह प्रत्येक वीरवार को तरावड़ी की सब्जी मंडी से पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आते हैं। आज भी वह तरावड़ी मंडी से पेमेंट लेकर करनाल जाने के लिए कार में बैठने जा रहे थे तभी यह घटना हो गई। बताया कि बदमाशों ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन

आढ़तियों ने की मंडी में गश्त बढ़ाने की मांग
सब्जी मंडी के आढ़तियों ने कहा कि सुबह के समय इस तरह बदमाशों की वारदात से वे सकते में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो, इसके लिए न केवल गश्त बढ़ाई जाए, बल्कि संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर भी रखी जाए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। -कुलविंद्र्र, थाना प्रभारी तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें