असंध। बैंक का मास्टर कार्ड अप्लाई करने के लिए कॉल की तो कॉलर ने उपभोक्ता को एक एप डाउनलोड करवाकर उसके खाते से पांच बार की ट्रांजेक्शन से कुल 3.14 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नौ असंध निवासी हरिश कुमार ने थाना असंध पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अपने फोन नंबर से अपना मास्टर कार्ड अप्लाई करने के लिए एक नंबर पर कॉल की थी और उस नंबर से जिसने बात की। उसने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि अपने नंबर पर एक एप डाउनलोड करो और उसके कहे अनुसार उसने अपने फोन पर एक एप डाउनलोड कर लिया। उसके तुरंत बाद उसके खाते से दो लाख 82 हजार 662 रुपये कट गए। इसके बाद दूसरी बार में 30 हजार रुपये और तीसरी बार में 1100 रुपये व चौथी बार में 100 रुपये और पांचवीं बार में 50 रुपये कट गए। उसने उसके खाते से कुल तीन लाख 14 हजार 200 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने उस नंबर पर बात की और बताया कि उसके खाते में से पैसे कट गए है तो उसने उसने गालियां देनी शुरू कर दी और फोन काट दिया। इसके बाद उसने दोबारा फोन किया। तो उसने कहा कि आप बैंक में जाकर मिलो। जब वह बैंक में गया और मैनेजर से मिला। मैनेजर ने उससे कहा कि वह इसकी पुलिस रिपोर्ट कराएं। बैंक ने किसी भी प्रकार को कोई धोखाधड़ी उसके साथ नहीं की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।